मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सैदुलाजाब हादसे में 6 मौतों के जिम्मेदार दोनों बिल्डर गिरफ्तार, पुरानी इमारत पर 3 मंजिल और चढ़ाने से धंसी नींव

---Advertisement---

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सैदुलाजाब हादसे में फरार चल रहे दोनों आरोपित बिल्डर को महरौली थाने की पुलिस ने मंगलवार को वसंत कुंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बिल्डर मनीष खत्री और अविनाश गुप्ता इमारत पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे थे।

मामले में भवन स्वामी करमवीर जेलदार को पुलिस एक जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, तो वहीं आठ लोग घायल हुए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक इमारत चार तल की थी। इसके ऊपर तीन और तल बनाए जा रहे थे। आरोपित भवन स्वामी करमवीर को उसके कुछ परिचितों ने कमजोर हो चुकी 400 वर्ग गज में बनी 15 वर्ष पुरानी चार मंजिला इमारत को तोड़कर नए सिरे से निर्माण की सलाह दी थी। पर वह नहीं माना। बिल्डर मनीष और अविनाश को काम सौंप दिया। चार मंजिला इमारत के ऊपर दो तल बन चुके थे और तीसरे तल का काम चल रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment