ठाणे में एक कपल, कूड़े का डिब्बा चोरी करके ले गए। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कपल कचरे का डिब्बा ले जाते हुए दिख रहे हैं।
डोंबिवली MIDC स्थित Siemens सोसाइटी के बाहर रखा गया करीब ₹3,000 कीमत का कचरा डिब्बा एक युवक और युवती द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में दोनों को दोपहिया वाहन पर आकर डस्टबिन ले जाते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि डस्टबिन को कबाड़ या सेकेंड-हैंड बाजार में बेचने के लिए चोरी किया गया होगा। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस अनोखी चोरी की घटना ने इलाके के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी है।
