मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रिगेडियर उस्मान और ललितादित्य मुक्तापीड के नाम पर हो जोजिला टनल का नामकरण, संजय राउत का पीएम मोदी को खत

---Advertisement---

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने मांग की है कि कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग के दो पोर्टल का नाम 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और 8वीं सदी के कश्मीर के शासक सम्राट ललितादित्य मुक्तापीड़ के नाम पर रखा जाए। जोजिला सुरंग कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली एशिया की सबसे लंबी सुरंग है।

करीब 6,800 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह सुरंग देश की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। मंगलवार को एक विस्फोट के बाद अंतिम ‘ब्रेकथ्रू’ (आर-पार रास्ता) प्राप्त कर लिया गया। यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी ‘सिंगल-ट्यूब’, दो मार्ग वाली सुरंग है जो अब पूरा होने के करीब है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment