मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RSS मुख्यालय नागपुर, पुणे महापालिका और मुंबई में BMC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानियों ने भेजा ईमेल

---Advertisement---

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुंबई और पुणे के महापौर कार्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। इस कारण कुछ स्थानों पर इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा जांच एवं तलाशी अभियान चलाए गए। मेल भेजने वालों ने खुद को खालिस्तानी बताया है।

मुंबई : महाराष्ट्र के तीन शहरों में कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में मुंबई की मेयर, पुणे महापालिका, नागपुर की अहम जगहों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में आईईडी के इस्तेमाल का जिक्र है और कथित हमलों के लिए कुछ तारीखों और समय का भी जिक्र किया गया है।

मुंबई की मेयर को मिले धमकी ईमेल में उनकी कार और केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराया गया। इसी ईमेल में मुख्यमंत्री कार्यालय, मेयर कार्यालय और बीएसई कार्यालय का भी जिक्र था। बीएसई कार्यालय में धमाके के साथ ईमेल में कहा गया है कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खत्म करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2500 रुपये किलो तक मिलता है शुद्ध देसी बिलोना घी, घर पर बनाना बेहद आसान, महंगे दामों में खरीदने की जरूरत नहीं

अजित पवार के बेटे पार्थ ने की पत्रकार से सगाई, दुल्हन कायनात की खूबसूरती ने खींचा ध्यान, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

CJP जॉइन करें और हर महीने पाएं 50 हजार रुपये! ऐसे फर्जी मैसेज से रहें सावधान, लोग हो रहे ठगी का शिकार

Salute Indian Army: जहां भारतीय सेना मौजूद होती है, वहां मदद जरूर पहुंचती है! असम में बाढ़ के हालातों के बीच जवान बने लोगों का सहारा, इंसानियत से जुड़े ये भावुक पल आंखें नम कर देंगे।

भारत का ‘भविष्य’ संकट में! एक लाख से अधिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, आंकड़े क्यों बढ़ा रहे चिंता?

कांवड़ यात्रा रूट एडवाइजरी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों की आवाजाही पर रोक, जानें पुलिस की अहम गाइडलाइन

Leave a Comment