मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली, नोएडा से लेकर महाराष्ट्र तक 25 महिलाओं से शादी करनेवाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने बताई फ्रॉड की कहानी

---Advertisement---

मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वह ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया है। इस शख्स ने 25 महिलाओं और लड़कियों से शादी की। ये महिलाएं महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से फरार था। उसे जेल भेज दिया गया है।

मुंबई : बॉलीवुड की एक फिल्म आई थी ‘लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल’। इस फिल्म की तरह ही एक ठग ने एक दो या 5-10 नहीं, बल्कि 25 लड़कियों को शादी के नाम पर लूटा। शख्स ने कई से शादी का वादा करके कई सालों तक महिलाओं का भरोसा जीता और फिर उनसे रुपये ऐंठे। इतना ही नहीं, 25 ऐसी महिलाएं सामने आई हैं, जिनसे उसने शादी तक की। पुलिस ने बताया कि अनुजकुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद को एक आदर्श दूल्हे के तौर पर पेश किया और कई राज्यों में 25 से ज्यादा महिलाओं से शादी करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

जांचकर्ताओं का कहना है कि अनुज कुमार ने खास तौर पर तलाकशुदा और कमजोर स्थिति वाली महिलाओं को निशाना बनाया। उसने नकली पहचान और इमोशनल मैनिपुलेशन (भावनात्मक हेरफेर) का इस्तेमाल करके देश के सबसे चौंकाने वाले मैट्रिमोनियल स्कैम में से एक को अंजाम दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment