मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नीलम गोरहे, मनीषा कायंदे, भावना गवली या नए चेहरे पर दांव, कौन बनेगा महाराष्ट्र विधान परिषद का अगला उप सभापति?

---Advertisement---

महाराष्ट्र विधानसभा के तीन हफ्ते लंबे मॉनसून सत्र के दौरान विधान परिषद के उप-सभापति का चुनाव होगा। चुनाव की प्रक्रिया 18 जून को हुए MLC चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू होगी। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि यह पद एक बार फिर मौजूदा उप-सभापति नीलम गोर्हे को मिल सकता है।

ई : महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति का चुनाव अगले सप्ताह हो सकता है। विधान परिषद चुनाव के बाद सदन में संख्या बल का गणित बदल गया है, इसलिए यह पद एकनाथ शिंदे के खाते में जाता है या नहीं, इस पर सबकी नजर है। विधान परिषद की उपसभापति पद पर शिंदे सेना की नीलम गोरहे है जो पिछले कई सालों से विधान परिषद सदस्यहै। शिंदे सेना के एक नेता ने बताया कि गठबंधन धर्म के अनुसार यह पद शिंदे सेना के पास आना चाहिए।क्योंकि बीजेपी के राम शिंदे सभापति की जिम्मेदारी निभा रहे है, इसलिए उप सभापति का पद हमें मिलना चाहिए।

हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि बीजेपी अंतिम समय में कुछ भी कर सकती है इसलिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस पर बारीक नजर है। सूत्रों का कहना है कि उपसभापति कापद शिंदे सेना को मिलने के बाद यह तय नहीं है कि नीलम गोरहे को ही दिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment