मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मराठी में गलत भाषण देकर फंसे, राज ठाकरे और संजय राउत भड़के तो राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा में मांगी माफी

---Advertisement---

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मानसून सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते समय कुछ शब्दों का गलत उच्चारण करने पर खेद व्यक्त किया। राहुल नार्वेकर ने कहा कि यह अनजाने में हुई गलती तकनीकी समस्याओं और संबोधन की अस्पष्ट मुद्रित प्रति के कारण हुई थी तथा उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

मुंबई : महाराष्ट्र में मराठी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के गलत मराठी बोलने पर विवाद शुरू हुआ। सियासत गरमाने लगी। राज ठाकरे और संजय राउत ने राहुल नार्वेकर पर निशाना साधा। देवेंद्र फडणवीस को भी इस मामे में घसीटा। विवाद बढ़ता देख राहुल नार्वेकर ने माफी मांग ली। उन्होंने विधानसभा में शोक संदेश पढ़ते समय कई मराठी शब्दों का गलत उच्चारण करके खुद को शर्मनाक स्थिति में डाल लिया था। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि मशहूर गायिका आशा भोसले के लिए शोक संदेश पढ़ते समय उन्होंने उनके पिता, संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर को ‘दीनदयाल मंगेशकर’ कह दिया।

दक्षिण मुंबई से चुने गए महाराष्ट्रीयन नेता राहुल नार्वेकर ने दावा किया कि ये गलतियां लिखित भाषण में तकनीकी खामियों के कारण हुईं, जिसे वे पढ़ रहे थे। भाषण के दौरान राहुल नार्वेकर बार-बार रुकते रहे क्योंकि उन्हें शब्दों का उच्चारण करने में मुश्किल हो रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2500 रुपये किलो तक मिलता है शुद्ध देसी बिलोना घी, घर पर बनाना बेहद आसान, महंगे दामों में खरीदने की जरूरत नहीं

अजित पवार के बेटे पार्थ ने की पत्रकार से सगाई, दुल्हन कायनात की खूबसूरती ने खींचा ध्यान, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

CJP जॉइन करें और हर महीने पाएं 50 हजार रुपये! ऐसे फर्जी मैसेज से रहें सावधान, लोग हो रहे ठगी का शिकार

Salute Indian Army: जहां भारतीय सेना मौजूद होती है, वहां मदद जरूर पहुंचती है! असम में बाढ़ के हालातों के बीच जवान बने लोगों का सहारा, इंसानियत से जुड़े ये भावुक पल आंखें नम कर देंगे।

भारत का ‘भविष्य’ संकट में! एक लाख से अधिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, आंकड़े क्यों बढ़ा रहे चिंता?

कांवड़ यात्रा रूट एडवाइजरी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों की आवाजाही पर रोक, जानें पुलिस की अहम गाइडलाइन

Leave a Comment