मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जरा दिल से सोचिए’, सोनम वांगचुक की पत्नी ने लोगों से की अपील; बोलीं- व्रत तोड़ने के लिए उन्हें गलत न समझें

---Advertisement---

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने एक्स पर पोस्ट कर आलोचकों से संवेदनशीलता बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि 26 दिन के अनशन के बाद वांगचुक आईसीयू में भर्ती हैं और उनका 11 किलो वजन, जिसमें मांसपेशियां भी शामिल हैं, कम हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आलोचना से पहले उनके त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा का सम्मान किया जाना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने उनके 26 दिन लंबे अनशन के बाद आलोचना करने वालों से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वांगचुक ने खुद से बड़े उद्देश्य के लिए 26 दिनों तक उपवास किया और लोगों को उन पर जल्दबाजी में टिप्पणी करने से पहले उनके त्याग को समझना चाहिए।

गीतांजलि ने कहा, अनशन खत्म करने के फैसले को लेकर उनके (वांगचुक) प्रति जल्दबाजी में कोई नकारात्मक राय नहीं बनाएं। उन्होंने कहा कि सोनम ने खुद से भी बड़े मकसद के लिए भारी शारीरिक कीमत चुकाई है और वह आलोचना के बजाय सहानुभूति के हकदार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment