India School Student Teacher Ratio: “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” यह नारा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन देश के स्कूलों को लेकर सरकार द्वारा दी गई एक जानकारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार के अनुसार, देशभर के एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है।
