मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

2500 रुपये किलो तक मिलता है शुद्ध देसी बिलोना घी, घर पर बनाना बेहद आसान, महंगे दामों में खरीदने की जरूरत नहीं

---Advertisement---

बाजार में उपलब्ध महंगा A2 बिलोना घी अक्सर आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, वहीं केवल मलाई को पिघलाकर बनाया गया घी असली पोषण नहीं दे पाता। मशहूर शेफ भूपी के मुताबिक, शुद्ध और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर बिलोना घी हमेशा दही को मथकर तैयार किया जाता है। उन्होंने इसकी पूरी बनाने की विधि भी साझा की है।

बाजार में मिलने वाला ‘A2 बिलोना घी’ या ‘वैदिक बिलोना घी’ 2000 से 2500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि जब घर पर दूध की मलाई से आसानी से घी तैयार किया जा सकता है, तो फिर बाजार में इतना महंगा घी क्यों मिलता है? लेकिन हकीकत यह है कि मलाई को सीधे कढ़ाई में गर्म करके बनाया गया घी असली ‘बिलोना घी’ नहीं कहलाता।

शेफ भूपी के अनुसार, मलाई से तैयार घी में स्वाद और खुशबू तो आ सकती है, लेकिन उसमें वे आयुर्वेदिक और औषधीय गुण नहीं होते, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। असली बिलोना घी दही को मथकर तैयार किया जाता है। अगर आप घर पर शुद्ध देसी बिलोना घी बनाना चाहते हैं, तो शेफ भूपी की आसान विधि अपनाएं, ताकि आपको बाजार से महंगे दामों में घी खरीदने की जरूरत न पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment