नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किस तरह पुलिसकर्मी हिंसक भीड़ के निशाने पर आ गए और किन मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि किस तरह ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी हिंसक भीड़ का निशाना बने। एक घायल पुलिसकर्मी की बेटी ने बताया कि प्रदर्शन वाले दिन जब उनके पिता रात में घर लौटे, तो उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी। उन्हें सिर पर चार टांके लगे थे। बेटी ने कहा कि अगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो उनकी जान भी जा सकती थी।
घायल पुलिसकर्मी की बेटी का छलका दर्द
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने कहा, “पुलिस में शामिल होने से पहले मेरे पिता भारतीय नौसेना में मरीन कमांडो थे। उन्होंने अपनी जिंदगी के 15 साल देश की सेवा करते हुए भारतीय नौसेना को समर्पित किए हैं।”