श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने से जुड़े मामले पर अपनी सफाई दी है। बता दें कि तलाक के समझौते के समय श्वेता ने राजा चौधरी के नाम करीब 93 लाख रुपये कीमत का एक बेडरूम वाला फ्लैट ट्रांसफर किया था। इसके बदले राजा ने तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और बेटी पलक तिवारी की कस्टडी के लिए दावा न करने पर सहमति जताई।
‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी लीगल टीम ने राजा चौधरी और पलक तिवारी के नाम पर प्रॉपर्टी की संयुक्त हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा था, तो राजा ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने इसके बजाय फ्लैट का पूरा मालिकाना हक मांगा। उनके इस फैसले से श्वेता काफी हैरान रह गई थीं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं तब हैरान रह गई जब राजा ने कहा कि मैं प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी की कुर्बानी दे दूंगा। मुझे फ्लैट दे दो और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा।”
