मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vedanta Share Price: मुनाफा बढ़ा फिर भी गिरा शेयर, अब कहां तक जाएगा?

---Advertisement---

दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। इस दौरान वेदांता का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 72% बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 267.70 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 269 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर 1 फीसदी से अधिक गिरकर 263.20 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। कंपनी ने गुरुवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस दौरान वेदांता का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 72% बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये हो गया।

वेदांता का पहली तिमाही EBITDA भी सालाना आधार पर 98% बढ़कर रिकॉर्ड 8,469 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कॉपर कारोबार को छोड़कर कंपनी का EBITDA मार्जिन 985 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 57% हो गया। वहीं, ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू सालाना आधार पर 54% बढ़कर 24,205 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,754 करोड़ रुपये था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment