मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tata Steel Update: जर्मन कंपनी के साथ 25 साल पुराना करार खत्म, 335 करोड़ रुपये में खरीदेगी हिस्सेदारी

---Advertisement---

टाटा स्टील ने जर्मन कंपनी मार्ट्रेड के साथ 25 साल पुराने जॉइंट वेंचर को समाप्त करने का फैसला लिया है। यह वेंचर टाटा स्टील, मार्ट्रेड और जापान की NYK कंपनी के बीच था, जो भारतीय कंपनी के कच्चे माल और तैयार स्टील की समुद्री मार्ग से ढुलाई का काम संभालता था।

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी साझेदारी को समाप्त करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने साल 2001 में एक जॉइंट शिपिंग वेंचर शुरू किया था। अब टाटा स्टील इस वेंचर में मार्ट्रेड की 23% हिस्सेदारी 335 करोड़ रुपये में खरीद रही है। डील पूरी होने के बाद वेंचर में टाटा स्टील की हिस्सेदारी 51% से बढ़कर 74% हो जाएगी, जबकि जापान की NYK कंपनी की 26% हिस्सेदारी बरकरार रहेगी।

टाटा स्टील, IQ मार्ट्रेड होल्डिंग एंड मैनेजमेंट से TM इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स के 41.4 लाख इक्विटी शेयर हासिल कर रही है। इस सौदे के साथ ही 26 जुलाई 2001 को शुरू हुआ दोनों कंपनियों का जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट खत्म हो जाएगा। यह साझेदारी टाटा स्टील के बड़े विदेशी विस्तार (कोरस अधिग्रहण) से पहले की थी। टाटा स्टील, मार्ट्रेड और NYK का यह वेंचर शुरुआत से ही कंपनी के कच्चे माल और तैयार स्टील की समुद्री रास्तों से आवाजाही का काम संभाल रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment