मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अजीत डोभाल का Gen-Z को संदेश, बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं

---Advertisement---

Ajit Doval News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को CJP विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुणे में युवा पीढ़ी को संबोधित किया। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 प्राप्त करने के बाद डोभाल ने कहा कि आज के कई युवा यह मान बैठे हैं कि भारत हमेशा से ऐसा ही था जैसा आज दिखाई देता है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

पुणे: 81 वर्षीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हाल के युवा आंदोलनों के बीच अहम टिप्पणी की है। पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 प्राप्त करने के बाद डोभाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शायद यह मान बैठी है कि भारत हमेशा से ऐसा ही था जैसा आज दिखाई देता है, या फिर आजादी का अर्थ केवल अपनी मर्जी से काम करना समझती है। उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक मतलब इससे कहीं अधिक व्यापक है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सुनेत्रा पवार भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment