मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 3 घायल

---Advertisement---

हरदोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक और ढाई साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सुधांशु मिश्र, हरदोई: हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक कार के अंदर ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कार में सवार ढाई वर्षीय मासूम की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी आलोक मिश्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई वर्षीय बेटा हार्दिक मिश्रा और ससुर जटाशंकर शुक्ला सवार थे, जबकि वाहन पवन शुक्ला चला रहे थे। शनिवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पोल नंबर 271 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment