मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

GST Collection: सरकार का खजाना फुल! जुलाई में जीएसटी से हुई रिकॉर्ड कमाई, ₹2.11 लाख करोड़ पहुंचा टैक्स कलेक्शन

---Advertisement---

जुलाई 2026 में भारत का सकल GST कलेक्शन 15.4% की बढ़त के साथ 2.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। घरेलू लेनदेन और आयात से मिलने वाले टैक्स में वृद्धि के चलते सरकार के राजस्व को मजबूत सहारा मिला है।

नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक GST राजस्व आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में सकल GST कलेक्शन सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल जुलाई में यह करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये था।

GST संग्रह में इस तेजी की मुख्य वजह घरेलू राजस्व और आयात से मिलने वाले टैक्स में हुई मजबूत बढ़ोतरी रही है। आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत में घरेलू खपत और कारोबारी गतिविधियां मजबूती के साथ बनी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment