साल 1971 में खोजी गई एक ऐसी जगह को आज पूरी दुनिया ‘नरक का द्वार’ के नाम से जानती है। यहां पिछले 53 सालों से लगातार आग जल रही है, जो आज तक बुझ नहीं पाई है। अब यह जगह एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुकी है, जहां इस अनोखे नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में।

हमारी पृथ्वी पर कई ऐसी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जो हमारी सोच से भी परे हैं। धरती को जितना समझने की कोशिश की जाती है, वह उतना ही हमें हैरान करती है। कहा जाता है कि स्वर्ग और नरक दोनों ही धरती पर मौजूद हैं। जब हम स्वर्ग की कल्पना करते हैं, तो हमारे मन में खूबसूरत नजारे आते हैं, वहीं नरक का नाम सुनते ही अंधेरा और आग की लपटों की तस्वीर सामने आती है।
अगर हम कहें कि आपकी कल्पना जैसा ही एक ‘नरक’ धरती पर मौजूद है, तो शायद यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन यह सच है।
इस जगह का नाम ‘दरवाजा गैस क्रेटर’ है, जिसे दुनिया ‘नरक का दरवाजा’ (Gateway to Hell) के नाम से भी जानती है। यहां जाने वाले एक व्यक्ति ने बताया था कि यह जगह बिल्कुल मंगल ग्रह जैसी दिखाई देती है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में।