तेलंगाना सरकार ने साइबर क्राइम के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) वी. अरविंद बाबू का तबादला कर दिया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम विंग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले कथित आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया प्रमुख और कई Facebook-Instagram हैंडल के खिलाफ मामले दर्ज करने के एक दिन बाद हुई है।
