Saharanpur Suicide Case: क्लर्क ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पहले भांजी को भेजा भावुक संदेश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक डिग्री कॉलेज के क्लर्क ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय देवदत्त शर्मा ने शनिवार शाम घर लौटने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंचीं, जहां वह खून से लथपथ हालत में मिले। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना सरसावा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड से पहले भांजी को भेजा आखिरी संदेश
जानकारी के मुताबिक, आत्मघाती कदम उठाने से पहले देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को WhatsApp पर एक भावुक संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा कि वह अब अपमान सहन नहीं कर पा रहे हैं। संदेश में उन्होंने कहा, “बार-बार मरने से बेहतर है कि एक बार ही मर जाऊं। मैं कायर नहीं हूं, लेकिन अपमान ने मेरी आत्मा को अंदर से तोड़ दिया है।”