Mumbai Siddhivinayak Temple News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मंदिर से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की चोरी हो रही है और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।
राज ठाकरे के आरोपों के बाद मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सदा सरवणकर ने सफाई देते हुए इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
