CJP Founder Abhijीत दीपके Health Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके घर पर डॉक्टर ने उनकी जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दीपके का ब्लड प्रेशर थोड़ा कम है और उन्हें उल्टी व दस्त (लूज मोशन) की समस्या हो रही है। इसके चलते उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया और आराम करने की सलाह दी गई है।

पुणे: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर पर समर्थकों से मुलाकात के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उल्टी होने के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए वापस अपने घर चले गए।
यह घटना उस समय हुई जब अभिजीत दिपके अपने घर के पार्किंग एरिया में उनसे मिलने आए लोगों से मिलने नीचे पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह बिल्डिंग के पिछले हिस्से में चले गए, जहां उन्हें उल्टी हुई।
घटना की पुष्टि करते हुए उनके पिता भगवान दिपके ने बताया कि अभिजीत की जांच के लिए डॉक्टरों को घर बुलाया गया था। इससे पहले 25 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत ने बताया था कि उन्हें टाइफाइड हुआ है। उन्होंने कहा था कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।