मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Medicines Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह दवाएं लेना पड़ सकता है भारी, लिवर में सूजन समेत बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

---Advertisement---

आजकल कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन करते रहते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होता है कि कुछ दवाएं लिवर में सूजन (Drug-Induced Hepatitis) का कारण भी बन सकती हैं। इस स्थिति को Drug-Induced Liver Injury (DILI) कहा जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, DILI की वजह से लिवर एंजाइम्स का स्तर बढ़ने जैसी हल्की समस्या से लेकर गंभीर लिवर फेलियर तक की स्थिति पैदा हो सकती है। यह तब होता है, जब किसी दवा, उसके मेटाबोलाइट या शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune Response) की प्रतिक्रिया के कारण लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं।

खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, आपको बता दें कि कुछ तरह की दवाओं की वजह से भी लिवर में सूजन यानी हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। सामान्य रूप से वायरस के कारण हेपेटाइटिस ए, बी और सी रोग होता है। लेकिन कुछ दवाएं का नियमित सेवन करना भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है और यह हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है। इस स्थिति को ड्रग-इंड्यूस्ड हेपेटाइटिस या ड्रग-इंड्यूस्ड लिवर इंजरी (DILI) कहा जाता है।

डॉ. बिमल कुमार साहू (सीनियर कंसल्टेंट इन-चार्ज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स) बताते है कि जब आप दवाओं का सेवन करते हैं, तब लिवर दवाओं को तोड़ता है और बाहर निकालता है। इस प्रक्रिया में कुछ दवाएं या उनके बाई-प्रोडक्ट्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे सूजन हो सकती है। अगर समय रहते नुकसान पहुंचाने वाली दवा बंद कर दी जाए, तो लिवर ठीक हो सकता है। जबकि गंभीर मामलों में, अगर तुरंत इलाज न किया जाए, तो लिवर फेल हो सकता है।

दवाएं हेपेटाइटिस का कारण कैसे बनती हैं?

अलग-अलग दवाएं आपके लिवर पर अलग-अलग तरह से असर डालती हैं। कुछ दवाएं बड़ी मात्रा में लेने से लिवर की कोशिकाओं के लिए सीधे तौर पर टॉक्सिक यानी जहरीली हो सकती हैं, और कुछ शरीर के इम्यून सिस्टम को असामान्य रूप से प्रतिक्रिया करने और लिवर पर हमला करने के लिए प्रेरित करती हैं। कभी-कभी दवा के टूटने पर बनने वाले जहरीले पदार्थों के जमा होने से लिवर को नुकसान हो सकता है। कई कारक इस जोखिम को प्रभावित करते हैं, जिनमें दवा, खुराक, इस्तेमाल की अवधि, उम्र, पहले से मौजूद लिवर की बीमारी, शराब का सेवन, मोटापा और एक ही समय में एक से अधिक दवा लेना शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment