मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friendship Day History: दुनिया में सबसे पहले कहां मनाया गया फ्रेंडशिप डे? जानिए कैसे पूरी दुनिया में फैला दोस्ती का यह खास दिन

---Advertisement---

हर साल फ्रेंडशिप डे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दोस्ती के नाम एक खास दिन मनाने का विचार सबसे पहले किसने दिया था और इसकी शुरुआत कैसे हुई।

Friendship Day Celebration 2026: फ्रेंडशिप डे सिर्फ दोस्तों के साथ समय बिताने या फ्रेंडशिप बैंड बांधने का दिन नहीं है, बल्कि यह रिश्तों, भरोसे और आपसी सम्मान का जश्न मनाने का अवसर भी है। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई, और कैसे यह खास दिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बन गया।

How Friendship Day Started: दोस्त हमारी जिंदगी का वह खास हिस्सा होते हैं, जो हर खुशी को दोगुना और हर मुश्किल को आसान बना देते हैं। यही वजह है कि हर साल लोग फ्रेंडशिप डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड, गिफ्ट और शुभकामनाएं देकर अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दोस्ती के नाम पर एक पूरा दिन मनाने की शुरुआत आखिर कहां से हुई?

दरअसल, फ्रेंडशिप डे की शुरुआत अमेरिका से हुई, जहां यह विचार पहली बार सामने आया। इसके बाद यह परंपरा पैराग्वे पहुंची और धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाई जाने लगी।

दोस्ती के नाम एक दिन मनाने का विचार कैसे आया?

फ्रेंडशिप डे की कहानी लगभग 100 साल पुरानी है। अमेरिका में हॉलमार्क कंपनी के संस्थापक जॉयस हॉल ने यह सुझाव दिया था कि दोस्तों के सम्मान में एक विशेष दिन होना चाहिए। उनका उद्देश्य था कि लोग इस दिन अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजकर उन्हें बताएं कि वे उनकी जिंदगी में कितने महत्वपूर्ण हैं।

हालांकि, शुरुआत में कई लोगों को लगा कि यह विचार केवल ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री बढ़ाने के लिए लाया गया है। इसी कारण शुरुआती दौर में इस पहल को ज्यादा समर्थन नहीं मिला। बाद के वर्षों में दोस्ती के महत्व को देखते हुए यह विचार लोकप्रिय होता गया और आज फ्रेंडशिप डे दुनिया के कई देशों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment