मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pak Army: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर बढ़ाई सैन्य तैनाती, 250 चीनी SH-15 होवित्जर तोपें कीं तैनात

---Advertisement---

Pakistan SH-15 Howitzer: पाकिस्तान ने भारत के साथ लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा पर चीन से खरीदी गई 250 SH-15 ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोपों की तैनाती शुरू कर दी है। इसे सीमा पर उसकी सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस्लामाबाद: रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान उत्तर से दक्षिण तक भारत से सटी पूर्वी सीमा पर आधुनिक आर्टिलरी सिस्टम को व्यवस्थित रूप से तैनात कर रहा है। हाल के वर्षों में सीमा पर आर्टिलरी को मजबूत करने की यह उसकी सबसे महत्वपूर्ण सैन्य तैनातियों में से एक मानी जा रही है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है। मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने अपनी सैन्य तैयारियों और आधुनिक हथियारों की तैनाती में तेजी लाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment