मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ghaziabad News: डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक, डिप्रेशन से जूझ रहीं 40 वर्षीय डॉ. हेमिका अग्रवाल का निधन; परिवार में शोक

---Advertisement---

Ghaziabad Doctor Death: गाजियाबाद की 40 वर्षीय डॉ. हेमिका अग्रवाल के निधन से शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

डॉ. हेमिका के पिता डॉ. आर. चंद्रा गाजियाबाद के प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक हैं। उनकी बेटी के निधन की खबर के बाद उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में परिचित, डॉक्टर और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं।

गाजियाबाद: शहर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. आर. चंद्रा की 40 वर्षीय बेटी डॉ. हेमिका अग्रवाल की रविवार रात राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

डॉ. हेमिका स्वयं भी मनोचिकित्सक थीं और पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वह अपने फ्लैट में अकेले रहती थीं। करीब डेढ़ साल पहले उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थीं। परिवार ने उन्हें संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

फ्लैट में अकेली रहती थीं

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि ऑफिसर सिटी-2 के एफ ब्लॉक में एक महिला ऊंचाई से गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान डॉ. हेमिका अग्रवाल के रूप में की। उनका फ्लैट अंदर से बंद मिला और वह वहां अकेली रहती थीं।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों, पड़ोसियों और सोसाइटी के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment