मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ramayana Film Controversy: ‘रामायण’ रिलीज से पहले दिखाने की मांग, रामलीला महासंघ ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

---Advertisement---

Ramayana Film Controversy: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ पर विवाद, रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की मांग

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म निर्माताओं को चेतावनी दी है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसे महासंघ के सदस्यों को दिखाया जाए।

महासंघ का कहना है कि ‘आदिपुरुष’ में हुई गलतियों को देखते हुए रामायण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर बनी फिल्म में किसी भी तरह की आपत्तिजनक प्रस्तुति स्वीकार नहीं की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर महासंघ ने सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले इसकी प्रीव्यू स्क्रीनिंग कराने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि 2023 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की तरह इस पौराणिक महाकाव्य को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए।

महासंघ के प्रेस नोट के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक औपचारिक पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि दिवाली पर भारत और विदेशों में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को फिल्म दिखाई जाए।

‘आदिपुरुष’ विवाद का दिया उदाहरण

अर्जुन कुमार ने अपने पत्र में पहले आई बड़े बजट की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस फिल्म की रिलीज के बाद सनातन समुदाय और पारंपरिक रामलीला से जुड़े लोगों ने कई आपत्तियां जताई थीं।

महासंघ का कहना है कि रामायण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले ग्रंथ पर आधारित फिल्म बनाते समय इसकी प्रस्तुति में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment