कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। इस बीमारी में तेज बुखार होता है, जिसका इलाज करवाना जरूरी होता है वरना यह खतरनाक साबित हो सकती है। यह बीमारी साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया की वजह से होती है, जिसे फैलाने में कॉकरोच बड़ी भूमिका निभाते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और अध्यक्ष अभिजीत दीपके को टाइफाइड इंफेक्शन हो गया है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया। टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से जान भी जा सकती है। बुखार इसका सबसे प्रमुख लक्षण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बीमारी का असली कॉकरोच से एक बड़ा कनेक्शन भी है।

अभिजीत दीपके ने वीडियो में लोगों से कहा, ‘जैसा कि आप लोगों को पता था, पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। ब्लड रिपोर्ट्स आ गए हैं। ट्रीटमेंट चल रहा है मेरा, रोज सुबह-शाम आईवी लग रहे हैं।’ इसके बाद उन्होंने अपने प्रोटेस्ट के बारे में बातें की।