जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद भारतीय टीम टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले हरारे स्थित ‘इंडिया हाउस’ पहुंची, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का खास स्वागत हुआ और सभी ने यादगार शाम बिताई।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले हरारे स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार ने टीम इंडिया की मेजबानी की। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण को सम्मानित किया गया। पहले टी20 में 7 विकेट की जीत के बाद आयोजित इस खास मुलाकात की तस्वीरें बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे हरारे की यादगार शाम बताया।