मिगसन ग्रुप का 250 करोड़ का सर्विस्ड अपार्टमेंट प्रोजेक्ट दिल्ली में प्रीमियम और प्रोफेशनली मैनेज्ड हाउसिंग की बढ़ती डिमांड को दिखाता है। यह प्रोजेक्ट एनआरआई, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और हाई-एंड बायर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल मिगसन ग्रुप ने नई दिल्ली में पहला लग्जरी सर्विस्ड अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के रोहिणी में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह प्रोजेक्ट लग्जरी हाउस और हॉस्पिटैलिटी पर बेस्ड है, जिसका मतलब यह है कि यहां बायर्स को होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह प्रोजेक्ट उन बायर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन होगा जो दिल्ली की बेहतरीन लोकेशन में प्रीमियम घर खोज रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 500 प्रीमियम सर्विस्ड अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। ये अपार्टमेंट कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, बिजनेस ट्रैवलर्स, एनआरआई, मेडिकल टूरिस्ट्स और उन लोगों के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं, जो लग्जरी हाउसिंग के साथ होटल जैसी फैसिलिटी चाहते हैं।
दिल्ली-एनसीआर के होम बायर्स और इन्वेस्टर्स को यह समझना जरूरी है कि सर्विस्ड अपार्टमेंट क्या होते हैं, रोहिणी इस तरह के प्रोजेक्ट्स के लिए क्यों चुना गया है और क्या ऐसे प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट करना सही रहेगा? मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी आपको इन सवालों का सरल भाषा में जवाब दे रहे हैं।
