स्क्रीन से नकलने वाली ब्लू लाइट आपकी त्वचा के लिए अच्छी नहीं है। लंबे स्क्रीन टाइम के कारण नींद की कमी तो होती ही है साथ ही त्चचा भी बेजान, मुरझाई हुई हो जाती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर निवेदिता दादू के मुताबिक ब्लूलाइट आपकी त्वचा को फोटो एजिंग देती है जिससे समय से पहले त्वचा में फाइनलाइन्स और रिंकल्स की शिकायत होने लगती है।
त्वचा को नुकसान केवल सूर्य की यूवी किरणों से नहीं होता है। घर के अंदर भी हर समय नीली रौशनी के बीच रहने पर भी त्वचा में समस्याएं आना शुरू हो जाती हैं। यह नीली रौशनी चौबिसों घंटे हमें स्क्रीन और एलईडी लाइट से मिलती रहती है। यानी जितना ज्यादा स्क्रीन टाइम या लाइट में बैठना, उतना ज्यादा त्वचा को नुकसान।
इसका खतरा पहले से अब ज्यादा इसलिए बढ़ गया है क्योंकि कुछ दशकों पहले तक लोग दिन में सूर्य की रौशनी से ही काम चलाते थे, और घर के भीतर भी प्राकृतिक रौशनी ही आने देते थे। लेकिन अब खिड़कियां बंद और एलईडी चालू होती है।
