मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाइट क्रीम पर हजारों नहीं करने पड़ेंगे खर्च, शहनाज ने बताया इसे घर पर बनाने का तरीका, रातों रात ठीक होगी त्वचा

---Advertisement---

क्या आपने अपने स्किन केयर में नाइट क्रीम को शामिल किया? अगर नहीं तो अब कर लें क्योंकि नाइट क्रीम का नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा की ढेरों समस्याओं को रातों रात ठीक कर सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन इसके फायदे बताने के साथ ही इसे घर पर तैयार करने के आसानी तरीके भी सुझा रही हैं।

धूल, प्रदूषण, पोषण में कमी, उम्र जैसे कई कारण त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। त्वचा बेजान हो जाती है, फाइन लाइन आने लगती हैं और दाग धब्बे बढ़ने लग जाते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए आप अक्सर तमाम तरह की ब्यूटी क्रीम का सहारा लेते होंगे, लेकिन अगर नाइट क्रीम को स्किन केयर का हिस्सा बना लें, तो यह मशक्कत काफी हद तक कम हो सकती है और बेहतर नजीते सामने आने लगेंगे। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि नाइट क्रीम डे क्रीम के मुकाबले कहीं ज्यादा असरदार होती है और इससे त्वचा को जल्दी लाभ मिलना शुरू हो जाता है। बाहरी तत्व आपकी त्वचा की नमी छीन लेते हैं और उसकी दमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में त्वचा को रिपेयर की जरूरत होती है जो रात में नाइट क्रीम के जरिए संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment