रोज-रोज वही पराठा और पोहा खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं, तो अब सुबह के नाश्ते में कुछ नया और मजेदार ट्राई करें। ‘श्यामली की रसोई’ से मिली चावल के आटे की रेसिपी एकदम परफेक्ट है। सब्जियों और दालों के तड़के से भरपूर यह नाश्ता न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरा है, बल्कि इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है।
सुबह-सुबह उठकर हर घर में एक ही सवाल गूंजता है कि आज नाश्ते में क्या बनेगा? रोज-रोज वही पराठा, उपमा या पोहा खाकर घर के लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो टेस्टी हो, कुरकुरा हो, सेहतमंद हो और जिसे बनाने में ज्यादा झंझट भी न करना पड़े, तो चावल के आटे का अनोखा नाश्ता आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
मशहूर यूट्यूब चैनल ‘श्यामली की रसोई’ से मिली रेसिपी में चावल के आटे से बना चीला या पैनकेक न सिर्फ खाने में लाजवाब लगता है, बल्कि इसमें ढेर सारी सब्जियां और दालों का तड़का होने की वजह से यह बेहद पौष्टिक भी है। तो चलिए जानते हैं इस क्रिस्पी और फटाफट बनने वाले नाश्ते की आसान रेसिपी। जो सुबह के नाश्ते की टेंशन को खत्म कर देगी।
