सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में प्रियंका कंवर हत्याकांड को लेकर चल रहा धरना अब समाप्त हो गया है। छह महीने की गर्भवती प्रियंका कंवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 28 जुलाई को धोद क्षेत्र के सरवड़ी गांव में घर में सो रही प्रियंका पर उसके पड़ोसी सुरेश ने चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल प्रियंका ने इलाज के दौरान जयपुर के SMS अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हत्या की वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का आरोपी प्रियंका का पड़ोसी सुरेश ही है। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने जो वजह बताई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सुरेश और प्रियंका के बीच गाली-गलौज और कहासुनी हुई थी। प्रियंका ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। प्रियंका का पति और आरोपी सुरेश का बड़ा भाई महाराष्ट्र में साथ मिलकर फर्नीचर का काम करते हैं। शिकायत मिलने पर बड़े भाई ने फोन पर सुरेश को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया।
