मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रियंका चतुर्वेदी ने याद किया 1990 का छात्र आंदोलन, बोलीं- एक फैसले ने हिला दिया था पूरा देश

---Advertisement---

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंडल आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए 1990 के छात्र आंदोलनों को याद किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ युवाओं की सोच और भविष्य पर भी गहरा प्रभाव डाला।

नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। इसी बीच शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस आंदोलन के संदर्भ में 1990 के मंडल आंदोलन को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “1990 के मंडल विरोध प्रदर्शन… वी.पी. सिंह के दौर के छात्र आंदोलन, जिनमें 60 छात्रों की मौत हुई और 200 से अधिक ने आत्मदाह का प्रयास किया।”

वीडियो में प्रियंका चतुर्वेदी ने 1990 के एंटी-मंडल आंदोलन को भारत के छात्र आंदोलनों के इतिहास का अहम मोड़ बताया। उनके अनुसार, इस आंदोलन ने देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के शिक्षा को देखने के नजरिए पर गहरा असर डाला। उन्होंने कहा कि उस समय देशभर के शैक्षणिक परिसरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें 60 से अधिक छात्रों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment