मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार में शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का यौन शोषण, मुजफ्फरपुर में ASI बर्खास्त

---Advertisement---

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । शादी करने का झांसा देकर तीन वर्षों तक महिला से यौन शोषण करने के मामले में सीतामढ़ी जिला बल के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) शांति प्रकाश कुजूर को तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात है। बताया गया कि सहायक अवर निरीक्षक शांति प्रकाश कुजूर जब सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना में पदस्थापित थे तो एक महिला के साथ तीन वर्षों तक शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया जाता रहा।
उक्त महिला द्वारा सहायक अवर निरीक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में महिला के आवेदन पर सीतामढ़ी के पुपरी थाना में तीन दिसंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज करने के बाद महिन्दवारा थाने से गिरफ्तार कर सहायक अवर निरीक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment