मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रेन ट्यूमर के इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें संकेतों की पहचान

---Advertisement---

​ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती पता लगना सबसे जरूरी है। इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को केवल तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

कई लोगों में लगातार सिरदर्द या कमजोर दृष्टि की परेशानी होती है, जिसे अक्सर लोग तनाव, स्ट्रेस से जड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में ये लक्षण ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। डॉ. प्रवीण गुप्ता, चेयरमैन, मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर होने पर हमारे शरीर में कुछ गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए

इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़
लगातार सिरदर्द: वैसे तो ज़रूरी नहीं है कि सिरदर्द का सीधा संकेत ब्रेन ट्यूमर से हो। कई बार ज़्यादा थकान तो कई बार माइग्रेन होने पर भी लगातार दिर दर्द होने लगता है। लेकिन अगर सिरदर्द लगातार हो रहा है और धीरे धीरे यह समस्या बढ़ती जाए तो एक बार डॉक्टर से ज़रूर कंसलट करना चाहिए।

याददाश्त में कमी: अगर दिन ब दिन याददाश्त कमजोर हो रही है। आप हर छोटी बड़ी बात को भूल जा रहे हैं तो यह सिर्फ मानसिक थकान नहीं हो सकता है। जब ब्रेन पर दबाव पड़ता है तो इस वजह से उसका सीधा असर दिमाग की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है।

शरीर में सुन्नपन: अगर आपका हाथ पैर बार बार सुन्न पड़ जा रहा है, किसी भी सामान को रखने उठाने में परेशानी हो रही है या अचानक से शरीर का कोई अंग एकदम सुन्न हो जाए तो ऐसी स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस कंडीशन को आप मामूली थकान समझकर न टालें

धुंधला दिखाई देना: यदि नजर कमजोर होने लगे, चीजें धुंधली दिखें या दोहरी दिखाई दें, तो इसे केवल आंखों की समस्या मानकर नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ ब्रेन ट्यूमर दृष्टि नियंत्रित करने वाले हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।

लड़खड़ाना: अगर चलते समय आपके पैर लड़खड़ा रहे हैं या आप अपने आप को संतुलित नहीं रख पा रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं। अगर सीढ़ियां चलते समय आपके पैर कांप रहे हैं या आप चलते चलते गिर जाते हैं तो यह भी ब्रेन से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2500 रुपये किलो तक मिलता है शुद्ध देसी बिलोना घी, घर पर बनाना बेहद आसान, महंगे दामों में खरीदने की जरूरत नहीं

अजित पवार के बेटे पार्थ ने की पत्रकार से सगाई, दुल्हन कायनात की खूबसूरती ने खींचा ध्यान, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

CJP जॉइन करें और हर महीने पाएं 50 हजार रुपये! ऐसे फर्जी मैसेज से रहें सावधान, लोग हो रहे ठगी का शिकार

Salute Indian Army: जहां भारतीय सेना मौजूद होती है, वहां मदद जरूर पहुंचती है! असम में बाढ़ के हालातों के बीच जवान बने लोगों का सहारा, इंसानियत से जुड़े ये भावुक पल आंखें नम कर देंगे।

भारत का ‘भविष्य’ संकट में! एक लाख से अधिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, आंकड़े क्यों बढ़ा रहे चिंता?

कांवड़ यात्रा रूट एडवाइजरी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों की आवाजाही पर रोक, जानें पुलिस की अहम गाइडलाइन

Leave a Comment