मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाराष्ट्र: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

---Advertisement---

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जलगांव के अमलनेर इलाके में ‘लोंढे फाटा’ के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

सगाई समारोह में जा रहा था परिवार – शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गुजरात से आ रहे थे और महाराष्ट्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लोंढे फाटा के पास उनकी कार सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही एक बस से जा टकराई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment