Mumbai Local Mayank Lohar Murder: मुंबई में चलती ट्रेन में 22 साल के युवक की हत्या ने मायानगरी को सन्न कर दिया है। पुलिस ने छह टीमों ने करीब 400 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी को कुर्ला से अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानें क्यों लोकक ट्रेन में कंपा देने वाली घटना हुई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में हुई 22 साल के सेल्समैन मयंक लोहार की सैकड़ों यात्रियों के सामने हुई सनसनीखेज हत्या की घटना से हर कोई सन्न है। हालांकि, बोरीवली जीआरपी ने केस दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी रौशन सुवर्णा को कुर्ला से गिरफ्तार करने में कामयाब रही।आरोपी को अरेस्ट करने के हिए करीब 400 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली फिर कुर्ला से अरेस्ट कियज्ञ। चलती ट्रेन में हुए एक मामूली विवाद के बाद पैदा हुए खौफनाक हालात और बटन खोले काले कमीज में चाकू लहराते, मयंक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करते हुए आरोपी का वायरल विडियो देखकर लोग स्तब्ध हैं। इस घटना ने 24 जनवरी को मालाड स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन में प्रफेसर आलोक सिंह की हत्या की घटना की याद ताजा कर दी है। आलोक की ट्रेन से उतरने को लेकर आरोपी ओमकार शिंदे से कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसकी एक नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
