मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

साइबर गुलामी और मानव तस्करी नेटवर्क पर CBI का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, म्यांमार और कंबोडिया में स्कैम कंपाउंड्स का खुलासा

---Advertisement---

CBI ने Slavery (गुलामी) और मानव तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की जांच मे म्यांमार और कंबोडिया में स्कैम कंपाउंड्स का खुलासा भी हुआ है।

CBI ने साउथ ईस्ट एशिया में चल रहे साइबर फ्रॉड गिरोहों से जुड़े मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख आरोपियों निपेंद्र चौधरी और निलेश नरपत सिंह पुरोहित को गिरफ्तार किया है। CBI जांच के मुताबिक, ये नेटवर्क भारतीय नागरिकों को विदेश में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भेजता था। इसके बाद पीड़ितों को मुख्य रूप से म्यांमार और कंबोडिया में संचालित तथाकथित “स्कैम कंपाउंड्स” में पहुंचाया जाता था, जहां उन्हें “साइबर गुलामी” जैसी परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया जाता था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment