मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्पेन ने सेउटा में तैनात किए टैंक, मुस्लिम देश से बढ़ते प्रवासियों के दबाव से चिंतित यूरोप, मेलोनी ने दी सख्त चेतावनी

---Advertisement---

स्पेन ने सेउटा में बढ़ते प्रवासी संकट के बीच सेना की तैनाती कर दी है। मोरक्को से लगी सीमा की ओर जाने वाले मार्गों पर टैंक और सैनिकों की मौजूदगी देखी गई है। इस बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी बढ़ते प्रवासी संकट को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए चेतावनी जारी की है।

मैड्रिड: उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सेउटा में हजारों प्रवासियों द्वारा सीमा पार करने की कोशिशों के बाद स्पेन ने सेना को तैनात कर दिया है। मोरक्को से बड़ी संख्या में प्रवासी जमीन और समुद्री रास्तों के जरिए सेउटा पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। सीमावर्ती सुरक्षा बलों के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया, जिसके बाद मैड्रिड ने सैन्य टुकड़ियां भेजने का फैसला लिया।

सेउटा में स्पेनिश सेना हालात को नियंत्रित करने और प्रवासियों की आवाजाही संभालने में जुटी हुई है। मोरक्को सीमा की ओर जाने वाले मार्गों पर टैंक और सैनिक तैनात किए गए हैं। वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 31 जुलाई, शुक्रवार को इस प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस बीच सेउटा के स्वायत्त क्षेत्र के राष्ट्रपति जीसस विवास ने इलाके में मानवीय और सामाजिक आपातकाल घोषित कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment