मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

12 करोड़ की ड्रग्स के साथ मुंबई में पकड़ी गई, ब्यूटी पेजेंट की रनर अप हर्षा सनी, बैंकॉक से लौटी थीं उभरती मॉडल

---Advertisement---

Model Harsha Sani Drug Case: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने बैंकॉक से लौटी ब्यूटी पेजेंट में रनर-अप रहीं हर्षा सनी को एक ड्रग तस्करी के मामले में अरेस्ट किया है। हर्ष सनी के पास से कस्टम को करीब 12 करोड़ रुपये की ड्रग मिली है। मॉडल ने अपनी सफाई में खुद के बेगुनाह होने की दलील दी है।

मुंबई: ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप रही चुकी मॉडल हर्षा सनी को कस्टम ने 12 करोड़ मूल्य की ड्रग्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा है। हर्षा सनी बैंकॉक से मुंबई पहुंची थी। 29 साल की हर्षा सनी एक प्राइवेट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। वह पिछले साल मई में मिसेज केरल ग्लोबल 2025 की प्रतियोगिता में रनरअप रही थीं। कस्टम ने हर्षा सनी के पास से बैंकॉक से लौटने पर लगभग 12 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (एक तरह का गांजा) बरामद किया है। कस्टम के अधिकारियों का आरोप हैं कि वह गांजे की तस्करी कर रही थीं। इसकी कीमत 11.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मॉडल ने अपनी सफाई में क्या कहा?

हर्षा सनी ने बताया कि यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसे भारत तक एक बैग ले जाने के लिए मना लिया। बैंकॉक से लौटने पर सुबह करीब 4 बजे एयरपोर्ट पर सनी को रोका गया। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को एक ट्रॉली बैग के अंदर गांजे के 12 वैक्यूम-सील्ड पैकेट मिले। इसकेबाद सनी को गिरफ्तार कर NDPS कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हर्षा सनी को ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेज दिया है। वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने दावा किया कि उनकी क्लाइंट को बैग में मौजूद चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह संगठित तस्करों द्वारा किसी अनजान यात्री का फायदा उठाने का एक क्लासिक मामला लगता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment