सीबीआई ने EPFO को हुए 1,816 करोड़ रुपये के कथित नुकसान के मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी फंड डायवर्जन और कथित धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL), इसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani), अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है।
यह एफआईआर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से मिली लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनियों द्वारा किए गए फर्जीवाड़े के कारण ईपीएफओ को 1,007.55 करोड़ रुपये का मूल नुकसान और 808.67 करोड़ रुपये की ब्याज देनदारी, यानी कुल 1,816.22 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।