मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gen-Z विवाद: ‘गटर जनरेशन’ बयान पर घिरीं कंगना, FIR की उठी मांग

---Advertisement---

Lucknow News: कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ में कांग्रेस महिला मोर्चा ने हुसैनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के Gen-Z को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हुसैनगंज थाने पहुंचकर कंगना रनौत के खिलाफ तहरीर सौंपी और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस महिला मोर्चा का कहना है कि कंगना रनौत की टिप्पणी से देश की युवा पीढ़ी, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और उनके परिवारों की भावनाओं व गरिमा को ठेस पहुंची है। संगठन ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment