मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hormuz Strait: ईरान-ओमान के बीच नए समुद्री मार्ग पर बातचीत अंतिम चरण में, होर्मुज स्ट्रेट के विकल्प की तैयारी

---Advertisement---

ईरान ने खुलासा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तेहरान और मस्कट (ओमान) के बीच एक नए समुद्री मार्ग पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच ऐसे वैकल्पिक रास्ते पर सहमति बन रही है, जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य होगा और मौजूदा समुद्री मार्ग से अलग होगा।

ईरान का कहना है कि इस प्रस्तावित मार्ग का उद्देश्य क्षेत्रीय समुद्री आवाजाही को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है। यदि समझौता अंतिम रूप लेता है, तो यह होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन व्यवस्था और क्षेत्रीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है।

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कैबिनेट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने जानकारी दी कि दोनों पक्ष होर्मुज से गुजरने वाले एक नए समुद्री मार्ग पर सहमति के करीब हैं। यह प्रस्तावित मार्ग मौजूदा नौवहन मार्ग से अलग होगा।

सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में बाकेई ने कहा कि नया रास्ता ऐसा होगा, जो न तो पूरी तरह उत्तरी होगा और न ही दक्षिणी, बल्कि दोनों देशों के लिए स्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के संप्रभु अधिकारों का सम्मान करना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment