Success Quotes by Kumar Mangalam Birla: कुमार मंगलम बिड़ला के सफलता के 10 मंत्र, जिनसे आदित्य बिड़ला ग्रुप बना वैश्विक पहचान

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व में आदित्य बिड़ला ग्रुप ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज यह समूह दुनिया के 40 से अधिक देशों में कारोबार कर रहा है और इसका मार्केट कैप 118 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है।
ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और आइडिया सेल्युलर जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
कोलकाता के प्रतिष्ठित बिड़ला परिवार में जन्मे कुमार मंगलम बिड़ला एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लंदन बिजनेस स्कूल (LBS) से MBA की डिग्री हासिल की। कम उम्र में ही उन्होंने कारोबार की जिम्मेदारी संभाली और अपनी दूरदर्शी रणनीति, जोखिम लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल से आदित्य बिड़ला ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कई सफल अधिग्रहणों से बनाई वैश्विक पहचान
साल 1995 में पिता आदित्य विक्रम बिड़ला के आकस्मिक निधन के बाद महज 28 वर्ष की उम्र में कुमार मंगलम बिड़ला ने आदित्य बिड़ला ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली। उस समय कम उम्र में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को उन्होंने अपनी रणनीतिक सोच और दूरदर्शी नेतृत्व से सफलता में बदल दिया।
कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व में समूह ने अब तक 60 से ज्यादा सफल अधिग्रहण किए हैं। इन रणनीतिक फैसलों ने न केवल आदित्य बिड़ला ग्रुप को मजबूत बनाया, बल्कि भारतीय कंपनियों की वैश्विक बाजार में पहचान और पकड़ को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।