मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

M3M India Project: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनेगा नया बिजनेस हब, M3M इंडिया ने लगाया ₹600 करोड़ का दांव

---Advertisement---

M3M इंडिया गुरुग्राम में 600 करोड़ रुपये के निवेश से एक प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित करने जा रही है। कंपनी को इस परियोजना से करीब 1,500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है। वहीं, एक ग्लोबल एविएशन कंपनी पहले ही इसमें 75,000 वर्ग फीट जगह बुक कर चुकी है।

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी M3M इंडिया (M3M India) ने गुरुग्राम में प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट कैपिटल फाइनेंशियल सेंटर (CFC) विकसित करने के लिए 600 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। यह परियोजना 250 एकड़ में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी दिल्ली एयरपोर्ट (SCDA) का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनने जा रही है।

कंपनी को इस ए-ग्रेड कमर्शियल प्रोजेक्ट से करीब 1,500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है। प्रोजेक्ट के पूरा होने से पहले ही एक बड़ी वैश्विक विमानन कंपनी ने इसमें लगभग 75,000 वर्ग फीट ऑफिस स्पेस अपने नाम कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment