Mumbai Local Latest Update: मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हिंसक हो गया। एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।
मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन ( Mumbai Local News ) में सनसनीखेज घटना सामने आई है। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था। बाद में आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन वांगानी रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी। तभी उस युवक के साथ कुछ अन्य युवकों की लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर बहस शुरू हो गई थी। यह झगड़ा मारपीट में बदल गया।
