मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nuh News: हलवाई के बेटे और बहू ने रचा इतिहास, एक साथ बने हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस लेक्चरर

---Advertisement---

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के एक सामान्य परिवार से आने वाले हलवाई के बेटे और बहू ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों ने एक साथ हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस लेक्चरर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस सफलता ने साबित कर दिया कि आर्थिक परिस्थितियां कभी भी सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं। कड़ी मेहनत, लगातार प्रयास और शिक्षा के प्रति समर्पण के दम पर दोनों ने सरकारी शिक्षक बनने का लक्ष्य हासिल किया। उनकी उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Nuh News: हलवाई की छोटी दुकान से निकली सफलता की कहानी, सचिन-किंशु एक साथ बने PGT कंप्यूटर साइंस लेक्चरर

राजीव प्रजापति, नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव बिछौर के एक दंपति ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति से नई मिसाल कायम की है। गांव निवासी सचिन जैन और उनकी पत्नी किंशु मित्तल का चयन हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस (रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर) के पद पर हुआ है।

खास बात यह है कि दोनों ने एक साथ और एक ही विषय में PGT पद हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव बिछौर में खुशी का माहौल है। ग्रामीण और परिजन उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं।

हलवाई की छोटी दुकान से शुरू हुआ कामयाबी का सफर

सचिन जैन गांव बिछौर निवासी प्रेम जैन के बेटे हैं। प्रेम जैन गांव में एक छोटी सी हलवाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हमेशा अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आज बेटे सचिन जैन और पुत्रवधू किंशु मित्तल की सफलता उसी मेहनत और संस्कारों का परिणाम है। साधारण परिवार से निकलकर दोनों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी शिक्षक बनने का मुकाम हासिल किया। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सफलता के लिए संसाधनों से ज्यादा जरूरी मेहनत, हौसला और दृढ़ संकल्प होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment