Parama Ekadashi 2026 Date: परम एकादशी अधिकमास में ही आती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होता है। तो यहां जानिए अधिक परम एकादशी व्रत की डेट, मुहूर्त और मंत्र के बारे में।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि अभी अधिकमास यानी मलमास चल रहा है। अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित महीना माना जाता है। ऐसे में अधिकमास में आने वाली सभी एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। अधिक माह में आने वाली परम एकादशी अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह एकादशी 3 साल में आती है इसलिए इस दिन व्रत और पूजा करने से भक्तों को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। परम एकादशी का व्रत अधिक माह के कृष्ण पक्ष की तिथि को रखा जाता है। तो चलिए अब जानते हैं परम एकादशी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र के बारे में।
